दिल्ली में गर्मी का अहसास कब तक? देश के इन हिस्सों में साइक्लोन और भारी बारिश की चेतावनी, पढ़िए वेदर अपडेट

आज का मौसम 23 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर अब भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सुबह शाम के समय गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। दिन के तापमान में बहुत अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान एक

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 23 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर अब भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सुबह शाम के समय गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। दिन के तापमान में बहुत अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री तक रह सकता है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान इस हफ्ते गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है।
यूपी में 23 अक्टूबर को भी मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश में 24 अक्टूबर से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को भी गरज चमक के साथ कई जगहों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2035
नोएडा1933
गाजियाबाद2032
पटना2433
लखनऊ2234
जयपुर2135
भोपाल2032
मुंबई2536
अहमदाबाद2536
जम्मू2031

चक्रवाती तूफान 'दाना' के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है।
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र हो सकता है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, 'उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इसके कारण हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।'

इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने 24 अक्टूबर को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक जिलों में अलग-अलग जगहों पर 20 सेमी से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसी तरह, 24 अक्टूबर को पुरी, गंजम, खोरधा, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल और ढेंकनाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, 25 अक्टूबर को उत्तर ओडिशा के क्योंझर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज जैसे जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

आजसू छोड़ने वाले तरुण गुप्ता को शाम में BSP तो सुबह JLKM ने दिया टिकट, किस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव? खुद दिया जवाब

स्वर्णिम भारत न्यूज़ टीम, धनबाद/नारायणपुर (जामताड़ा)।स्थापित और बड़ी राजनीतिक पार्टियों में दिग्गज नेता टिकट के लिए तरस रहे हैं। धनबाद में अस्पताल और स्कूल संचालक से लेकर आउटसोर्सिंग संचालक तक ने राष्ट्रीय पार्टियों में टिकट के लिए खूब जोर लगाया,

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now